देहरादून, अप्रैल 25 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय के रंगमंच व लोक प्रदर्शन कला विभाग की ओर से एक दिवसीय बाल नाट्य समारोह में 50 से ज्यादा बाल कलाकारों ने प्रस्तुति दी। थिएटर विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रोजेक्ट कार्य के तहत रेनेसां द्रोण (डोईवाला), फिल्फोट पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल हाई स्कूल (क्लेमेंट टाउन) व गुरुकुल कन्या महाविद्यालय में बाल रंगमंच कार्यशालाएं चलाई जा रही हैं। समारोह के दौरान स्कूलों के बच्चों ने सात दिन का इंतजार, अनपढ़ राजा और नई दिशा जैसे नाटकों का मंचन कर सामाज को संदेश दिया। नाटक के माध्यम से वृद्धों की पीड़ा, प्रकृति संरक्षण और आत्मविश्वास जैसे विषय शामिल रहे।कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि रंगमंच व्यक्तित्व विकास और बच्चों की सृजनात्मक क्षमता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। प्रो. एस.सी. पुरो...