दून विश्वविद्यालय में प्रवेश को उमड़े विद्यार्थी, लगभग सभी सीटें फुल
देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की करीब एक हजार सीटों पर दाखिले के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया है और लगभग सभी सीटें भरने की स्थिति में हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की जा रही है। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आया है, उन्हें नियमानुसार प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची एक ही दिन जारी कर दी थी, जिससे प्रवेश प्रक्रिया तेज और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था के कारण विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और समयबद्ध तरीके से प्रवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.