देहरादून, अगस्त 2 -- राजधानी देहरादून से कुमाऊं को जोड़ने वाली नई देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 5 अगस्त से शुरू हो रही इस सेवा के लिए यात्रियों में खासा उत्साह दिख रहा है। रेलवे द्वारा मात्र 35 (सेकेंड सीटिंग) का शुरुआती किराया तय करने से पर्यटकों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन (बुधवार और शुक्रवार) चलेगी। बुकिंग विंडो खुलते ही 5 अगस्त की पहली यात्रा के लिए सीटों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...