पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। देहरादून में दून योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेंअनुष्का मिश्रा ने लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। योग में विश्व रिकॉर्ड स्थापित स्थापित करने वाली अनुष्का मिश्रा अपनी ही परिवार की द्वितीय सदस्य है। अनुष्का मिश्रा ने योग निद्रा आसन में होल्डिंग टाइम 35 मिनट पूर्ण किया। उनके द्वारा इससे पूर्व भी अवार्ड प्राप्त किया जा चुके हैं। उसने शुरुआती योग की शिक्षा अपने चाचा प्रखर मिश्र से ग्रहण की। प्रखर मिश्रा बेसिक शिक्षा विभाग में पीटीआई के पद पर कार्यरत है। योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अनुष्का को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। अनुष्का मिश्रा मूलत: कुकरीखेड़ा गांव के देवेंद्र स्वरूप मिश्र के पुत्र रविंद्र मिश्र की सुपुत्री है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.