देहरादून, फरवरी 25 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सेवाओं और शैक्षणिक स्तर में बड़ा सुधार होने जा रहा है। कॉलेज में डॉ. बृज नाथ त्रिपाठी ने रेडियोलॉजी विभाग में बतौर प्रोफेसर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति से अब कॉलेज में रेडियोलॉजी विषय में पीजी (स्नातकोत्तर) सीटों की मान्यता का रास्ता साफ हो गया है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि प्रो. त्रिपाठी की ज्वाइनिंग से भर्ती और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब इमरजेंसी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्टिंग त्वरित और सटीक हो सकेगी, जिससे इलाज में देरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीजी सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे उत्तराखंड के मेडिकल छात्रों को राज्य में ही उच्च विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रशासन इसे डायग्नोस्टिक सेवा...