देहरादून, मार्च 8 -- सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित की गई अत्याधुनिक सर्जिकल कार्यशाला में जुटे विशेषज्ञ देहरादून, वरिष्ठ संवाददाताराजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की ओर से रविवार को एक दिवसीय अत्याधुनिक सर्जिकल कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. गीता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में पीजी चिकित्सकों, इंटर्न और एमबीबीएस छात्रों को आधुनिक शल्य चिकित्सा (सर्जरी) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण एनिमल मॉडल पर आंतों को जोड़ने का उन्नत अभ्यास रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राणी ऊतकों पर किया गया यह अभ्यास वास्तविक मानवीय ऑपरेशन के बेहद करीब होता है, जिससे युवा डॉक्टरों को जटिलताओं को समझने का सीधा अनुभव मिलता है। छात्रों को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ टांके लगाने (स्यूचरिंग) और गांठ बांधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.