देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में मेस घोटाले के बाद वार्डनों को लेकर आखिर इंतजार खत्म हो गया है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. गौरव चोपड़ा को पुरुष हॉस्टल का मुख्य वार्डन एवं माइक्रोबॉयोलॉजी की प्रोफेसर डॉ. निधि नेगी को महिला हॉस्टल की मुख्य वार्डन बनाया है। डा. अंकुर पांडेय, डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. कुलदीप, डॉ. नीतू कोचर, डॉ. अरुणिमा सिंह, डॉ. इंदु सरोहा, डॉ. फातिमा बेगम, डॉ. रश्मि पांडेय को विभिन्न बैच के वार्डन नियुक्त किए है। वार्डनों को लेकर डॉक्टर जिम्मेदारी से बच रहे थे। एंटी रेगिंग सेल चेयरमेन कैंसर रोग विभाग के विभाग प्रमुख डॉ दौलत सिंह को बनाया गया है। उधर, गायनी एचओडी डॉ. वंदना बिष्ट का अल्मोडा तबादला होने पर प्रो. डॉ. चित्रा जोशी को एचओडी बनाया गया है। जन्म...