दून मेडिकल कॉलेज में मेस घोटाले के बाद कोई नहीं बनना चाहता मुख्य वार्डन, डॉ. चोपड़ा का भी इस्तीफा
देहरादून, जुलाई 25 -- दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सामने आए लाखों रुपये के मेस घोटाले के बाद अब कोई भी डॉक्टर मुख्य वार्डन की जिम्मेदारी संभालने को तैयार नहीं है। अब एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. गौरव चोपड़ा ने भी मुख्य वार्डन के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह क्लीनिकल कार्यों की अधिकता बताई है। इससे पहले मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. विवेकानंद सत्यवाली भी मुख्य वार्डन के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालात यह हैं कि पिछले दो महीने से कॉलेज को कोई स्थाई वार्डन नहीं मिल सका है। प्राचार्य और कुछ जिम्मेदार वरिष्ठ डॉक्टरों की ओर से कई सीनियर डॉक्टरों के सामने मुख्य वार्डन बनने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन किसी ने इसे स्वीकार नहीं किया। दरअसल, मेस घोटाला उजागर होने के बाद पूर्व वार्डनों को हटा दिया गया था। तब वार्डन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.