देहरादून, अप्रैल 10 -- उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में बेड की कमी, बाहर से दवा लिखने समेत गंभीर अव्यवस्थाओं एवं बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में प्रदर्शन किया । उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। विनोद चौहान ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सालयों में से एक होने के बावजूद दून चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। पीने के पानी के लिए बजट एवं उद्देश्य निर्धारित होने के बावजूद अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सफाई व्यवस्था खराब है।वार्डों, शौचालयों एवं परिसर में गंदगी व्या...