दून मेडिकल कॉलेज में डायबिटीज जागरूकता पर गेस्ट लेक्चर आयोजित
देहरादून, सितम्बर 12 -- देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन विभाग और यूके-आरएसएसडीआई की ओर से डायबिटीज जागरूकता पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली को मधुमेह से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बताया। मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने अस्पताल में डायबिटीज प्रबंधन और इंसुलिन के सही उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं स्पोर्ट्स साइंटिस्ट हर्षवर्धन शाह ने संतुलित आहार, व्यायाम और वजन नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य मधुमेह की रोकथाम और त्वरित उपचार के प्रति संकाय सदस्यों व छात्रों को जागरूक करना था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.