देहरादून, जुलाई 18 -- देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में क्लबफुट (पैरों के जन्मजात दोष) के उपचार को लेकर एक दिवसीय विशेष चिकित्सकीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से हुए प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक उपचार तकनीकों से प्रशिक्षित कर बच्चों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। प्राचार्या एवं डीन प्रो. डॉ. गीता जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की निगरानी चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. रवींद्र सिंह बिष्ट और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनम्र मित्तल ने की। प्रशिक्षण में डॉ. अनिल जोशी, डॉ. इंद्रजीत और डॉ. आदित्य सिंह सहित चिकित्सकों ने भाग लिया। अनुष्का फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर डॉ. तुफैल अहमद ने क्लबफुट के आधुनिक उपचार प्रोटोकॉल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार से इस जन्मजात विकार को प...