दून मेडिकल कॉलेज के मेस घोटाले में दो माह बाद भी रकम का पता नहीं चला, फाइनेंस एक्सपर्ट करेंगे खुलासा
देहरादून, जुलाई 26 -- दून मेडिकल कॉलेज में करीब दो माह पहले सामने आए लाखों के मेस घोटाले में अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर घोटाला कितने रुपये का हुआ। अब निदेशक डॉ. अजय आर्य की ओर से शासन को इसके लिए एक जीएसटी एवं बैंकिंग का विशेषज्ञ नामित करने के लिए पत्राचार किया है। मेडिकल कॉलेज में मेस मैनेजर एमबीबीएस छात्रों से लाखों रुये अपने खाते में डलवाकर फरार हो गया था। लेखा, प्रशासन और हॉस्टल से जुड़े कई जिम्मेदारों एवं कर्मचारियों की संलिप्तता निदेशक की जांच में सामने आई और रिपोर्ट शासन को दी गई। एक कर्मचारी को वापस उपनल भेजा गया, तीन को अन्य जगह पर संबद्ध किया गया है। 12 वार्डन हटाए गए हैं। निदेशक डॉ. अजय आर्य के मुताबिक छात्रों की ओर से जो रकम भेजी गई है, उसकी पूरी डिटेल मंगाई है। खातों, लेनदेन आदि की विस्तृत जांच के लिए एक विशेषज्ञ ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.