देहरादून, फरवरी 15 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों को अलग-अलग जांचों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। निदेशालय के निर्देश पर अस्पताल में पहली बार 'हेल्थ चेकअप पैकेज' सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके तहत महज 610 रुपये में मिनी हेल्थ चेकअप और 971 रुपये में बुखार की पूरी कुंडली (प्रोफाइल) जांची जा सकेगी। वहीं 828 रुपये में दिल की सभी जांचें होगी और 2009 रुपये में कंपलीट हेल्थ चैकअप होगा। निजी लैबों से यहां पर पैकेज में जांच तीन गुना तक सस्ती हो जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य के निर्देशों पर शुक्रवार को अस्पताल में इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल ने सभी 17 पैकेजों को बिलिंग सिस्टम में अपडेट और दरें निकाल दी है। एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.