देहरादून, मई 21 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस. बिष्ट के नेतृत्व में एक दिवसीय फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हाल ही में देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल के फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट पाइप और आपातकालीन निकासी मार्गों (एग्जिट गेट) की सघन जांच की गई। इस दौरान अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और सतर्क रहने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस. बिष्ट ने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रशासन ने भविष्य ...