देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून, संवाददाता। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने राज्य में पैरा खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए 27 से 29 मार्च तक तीसरे उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स के आयोजन की घोषणा की है। प्रेस क्लब में सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस वाराइच, कोषाध्यक्ष संजय मुनियाल, आयोजन सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि राज्य भर के 13 जिलों से टीमें 27 मार्च को देहरादून पहुंचेंगी, जबकि प्रतियोगिताएं 28 और 29 मार्च को आयोजित होंगी। इस आयोजन में लगभग 130 से 150 पैरा खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की प्रविष्टियां लगातार प्राप्त हो रही हैं और 25 मार्च तक एंट्र...