देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून। न्यू कैंट रोड क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के विरोध में 'पर्यावरण बचाओ आंदोलन' के तहत स्थानीय नागरिकों की ओर से मुख्य पद यात्रा 1 मार्च को निकाली जाएगी। इस पद यात्रा का उद्देश्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके उस आश्वासन की याद दिलाना है, जिसमें उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ न काटने के लिए जीओ जारी करने की बात कही थी। यह पद यात्रा सुबह 8:30 बजे देहरादून के दिलाराम चौक (राष्ट्रीय ध्वज स्थल) से शुरू होकर सैंटरियो मॉल तक निकाली जाएगी। इसमें स्थानीय निवासी, व्यापारी और पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण हित में दिए गए सकारात्मक संकेतों का स्वागत करते हुए अब उनसे वादे को लागू करने की अपेक्षा की जा रही है। पद यात्रा के माध्यम से नागरिक यह संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.