वरिष्ठ संवाददाता, मई 10 -- सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अपहरण और मारपीट के मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। सहस्त्रधारा रोड से प्रेमनगर तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार निवासी शिवाजी मार्ग कांवली रोड देहरादून ने मामले में प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आकाश कुमार आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। छह मई की देर रात वह शिफ्ट खत्म कर करीब रात 02:15 बजे सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान स्कूटर सवार दो व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपने स्कूटर में बैठाकर प्रेमनगर क्षेत्र में जमुना वाला पुल पर ले गए, जहां उनके द्वारा आकाश के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, रुपये ले गए।...