देहरादून, जुलाई 20 -- देहरादून। राजधानी में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद बादलों के बीच हल्की धूप खिलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुककर बारिश और तेज दौर की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 22 जुलाई तक प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तीव्र वर्षा के दौर जारी रह सकते हैं। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- आज का मौसम 20 जुलाई: यूपी-बिहार से पहाड़ों तक आफत की बारिश, जारी किया गया 'रेड अलर्ट' मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से ...