देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून। शहर में गुरुवार सुबह करीब सात बजे शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुछ देर बाद मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह की बारिश के बावजूद तापमान और नमी बढ़ने से दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान बढ़ गया यह भी पढ़ें- पहाड़ों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में बौछारों के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...