दून में मानकों के विपरीत चल रहे 96 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
देहरादून, मई 15 -- देहरादून। देहरादून में नियमों के विरुद्ध संचालित होमस्टे के खिलाफ जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऑपरेशन सफाई के तहत कार्रवाई कर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त किए। पर्यटन विभाग की वेबसाइट से भी हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। जांच में सामने आया कि कई होमस्टे लीज पर लेकर होटल की तरह व्यावसायिक रूप से चलाए जा रहे थे। मजिस्ट्रेट टीमों ने 136 ठिकानों का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर बिना अग्निशमन उपकरणों, बारात घर के रुप में उपयोग, विदेशी नागरिकों का ठहराव व बिना रसोई के संचालन हो रहा था। प्रथम चरण में 17 व द्वितीय चरण में 79 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए।यह होमस्टे नशे, बार और हुड़दंग के अड्डे बन गए हैं, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। डीएम ने कहा कि होमस्टे योजना स्थानीय संस्कृति और आय बढ़ाने के लिए है, न कि अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.