दून में महाअष्टमी और रामनवमी पर गूंजा भक्ति संगीत
देहरादून, मार्च 26 -- महाअष्टमी और रामनवमी का पर्व गुरुवार को दून में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में अनेक जगह कन्या पूजन, मां दुर्गा की चौकी, भजन कीर्तन के साथ ही श्रीराम की पूजा, रामजन्म का उत्सव मनाया गया। श्रीराम धुन के बीच हुई राम जन्म की पूजा-फोटोश्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में गुरुवार को मां भगवती की पूजा अर्चना के साथ ही श्री रामनवमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ हवन करवाया गया। श्री राम नवमी पर मंदिर में अयोध्या व मेहंदीपुर बालाजी से लाकर विराजमान की गई पवित्र ज्योत के सम्मुख 25 मार्च से प्रारंभ श्री अखंड रामायण पाठ ने आरती भजन कीर्तन के पश्चात विश्राम लिया।जैसे ही दोपहर के 12 बजे वैसे ही श्री राम धुन के साथ और जय श्री राम के जोरदार जय घोष से श्री राम जी के जन्म की पूजा अर्चना की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.