देहरादून, मई 5 -- देहरादून। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को आसमान में काले बादल छा गए और बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को मई में भी ठंड का अहसास हो रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की भी प्रबल संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- तूफानी हवाओं और बौछारों ने गिराया पांच डिग्री पारा मौसम के इस बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.