दून में बनेगा आईआईएम काशीपुर का कैंपस, मुख्यसचिव ने किया भूमि पूजन
देहरादून, सितम्बर 23 -- देहरादून। भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर का देहरादून में भी कैंपस बनेगा। बुधवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नंदा की चौकी के निकट देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में आईआईएम काशीपुर का कैंपस खुलने से प्रदेश के साथ ही इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर निदेशक आईआईएम काशीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.