देहरादून, अप्रैल 25 -- दून जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज हो गई है। प्रीएसआईआर के तहत मतदाताओं का 81 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, 64 नए मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संभावित घोषणा से पहले दून जिले में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों को अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची के साथ-साथ नए मतदाताओं से संबंधित प्रारूप-9, 10, 11, 11क एवं 11ख उपलब्ध कराए गए। सीडीओ ने बताया कि प्री-रिवीजन गतिविधियों के तहत वर्ष-2003 की निर्वाचक नाम...