देहरादून, फरवरी 7 -- राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार शाम एक निजी टीवी चैनल के के वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ रेसकोर्स रोड पर तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि जब वे ऑफिस से घर लौट रहे थे, तभी एमकेपी चौक से आगे स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और खबर चलाने को लेकर धमकी दी। तहरीर के आधार पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। विवेचना आराघर चौकी प्रभारी कर रहे हैं। उधर, घटना के बाद से पत्रकार संगठनों में आक्रोश बना है। उत्तरांचल प्रेस क्लब और उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने आपात बैठक बुलाकर डीजीपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.