दून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर मौके से फरार पति
देहरादून, सितम्बर 21 -- देहरादून। क्लेमनटाउन में सोमवार सुबह ईदगाह रोड सुभाषनगर में पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 27 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर मौके से फरार हो गया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन काजल की हत्या उसके पति धीरज ने की है। अभिषेक के अनुसार धीरज ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद पुलिस को खुद ही घटना की सूचना दी और उसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, धीरज और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो कि इस हत्या का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.