देहरादून, मई 12 -- अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 31 घंटे से सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़े हैं। नर्सिंग बेरोजगार वर्षवार भर्ती की मांग पर उग्र आंदोलन कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें इस प्रकरण को कैबिनेट में ले जाने का आश्वासन दिया है। उधर, बेरोजगारों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। 158 दिन से धरना दे रहे बेरोजगार सोमवार को सुबह करीब पांच बजे सर्वे चौक पहुंचे। चार नर्सिंग बेरोजगार और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सर्वे चौक स्थित जल संस्थान की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। बेरोजगारों ने कहा कि वह अपने साथ पेट्रोल की बोतलें लेकर चढ़े हैं और मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आंदोलनकारी आक्रोशित ...