देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। नगर निगम देहरादून ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नदियों व नालों की सफाई के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया। महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने अभियान की शुरुआत की। प्रथम चरण में सत्तोवाली घाटी, भंडारी बाग और देहराखास स्थित रिस्पना नदी क्षेत्र में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा हटाया गया। महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...