देहरादून, जून 1 -- देहरादून। राजधानी दून में सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह के समय चटख धूप खिलने के बाद दोपहर होते-होते आसमान में अचानक घने बादलों ने डेरा डाल लिया। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश के कारण शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जेठ के महीने में भी लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ठंडी हवाओं और बादलों की इस आंख-मिचौली के कारण वातावरण में ठंडक बनी हुई है। अगले 24 घंटों में भी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दून में धूप-छांव के बीच छाए बादल, लगातार बारिश से गिरा पारा यह भी पढ़ें- बदली के साथ उमस ने किया बेचैन,देर शाम फिर बदला मौसम यह भी पढ़ें- दूसरे दिन फिर हुई झमाझम बारिश, प...