देहरादून, अक्टूबर 2 -- एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने जीएमएस रोड पर ठगी कर रहे कॉल सेंटर का खुलासा किया है। दूरसंचार विभाग से मिले इनपुट के आधार पर जीएमएस रोड, कमला पैलेस के समीप स्थित एक बिल्डिंग में छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अवैध सिम बाक्स के जरिये बैंक ग्राहकों को धमकाकर धोखाधड़ी कर रहा था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सिंह एसेट रिकॉन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के कार्यालय में यह अवैध धंधा चल रहा था। यहां शुक्रवार को कार्रवाई हुई। गिरोह कालर की पहचान छिपाने और ट्राई के नियमों को चकमा देने के लिए 32 स्लॉट वाले अवैध सिम बाक्स का इस्तेमाल कर रहा था। नियमत कॉल सेंटर को 1600 नंबर सीरीज (कस्टमर हेल्पलाइन) का उपयोग करना चाहिए। ये लोग निजी मोबाइल नंबरों से ग्राहकों को कॉल करते थे। एसटीएफ ...