देहरादून, मार्च 24 -- परेड ग्राउंड में निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग जनमानस को समर्पित होने से शहर को जाम से राहत मिलेगी । परेड ग्राउंड में 111 वाहन क्षमता वाली ऑटोमेटेड पार्किंग का विधिवत लोकार्पण कर दिया गया है। यह आधुनिक पार्किंग सुविधा लगभग 472.23 लाख की लागत से निर्मित की गई है। जल्द ही आधुनिक ईवी मिनी बस शटल सेवा प्रारंभ की जाएगी। डीएम सविन बंसल द्वारा शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने एवं नागरिकों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई। प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कराया है। जिससे शहरी यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाया जा सके। योजना के अंतर्गत शहर में कुल तीन प्रमुख ऑटोमेटेड पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं, जिनमें परेड ग्राउंड (111 वाहन क्षमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.