दून में गोल्ड कप शुरू, आदर्श के शतक से उत्तरप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन विजयी
देहरादून, मई 22 -- राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 42 वें गोल्ड कप का आगाज हो चुका है। पहले मैच में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सहगल किक्रेट क्लब को हराया। आदर्श ने शतकीय पारी खेलकर जीत की नींव रखी। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति की ओर से आयोजित गोल्ड कप का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को शुभारंभ किया। पहला मुकाबला रायपुर स्टेडियम में उत्तरप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और सहगल किक्रेट क्लब के बीच खेला गया। सहगल क्रिकेट क्लब की टीम ने 49.1 ओवर में ऑल आउट होकर 290रन बनाए। सहगल क्लब के ओपनर बल्लेबाज रोहित ने 19 और अंकित कुमार ने 21 रन बनाए। धीरू सिंह ने 63 रन और सुमित कुमार ने 49 रन बनाकर टीम को संभाला। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गेंदबाज विजय ने 9.1 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट झटके। आयुष चौधरी ने दो विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.