दून में गर्मी का सितम, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार
देहरादून, जून 8 -- देहरादून। राजधानी देहरादून में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। दूनवासी गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक बढ़ सकता है। चिकित्सकों ने भी आमजन को धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- दून में गर्मी का सितम, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.