देहरादून, फरवरी 23 -- विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदेश भर के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स सोमवार को राजधानी में गरजे। बड़ी संख्या में जमा इंजीनियर्स ने डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नेतृत्व में परेड ग्राउंड से सचिवालय किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिस पर गुस्साए इजीनियर्स ने वहां जमकर हंगामा किया और सड़क पर ही धरने में बैठ गए। सुबह से ही प्रदेश के सभी जिलों से आए डिप्लोमा इंजीनियर परेड ग्राउंड पहुंचने लगे थे। धीरे धीरे दोपहर तक परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में इंजीनियर जुट गए। जिसके बाद करीब सवा बारह बजे वे हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर वहां से निकले। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे वहां से जतिन गुलाटी चौक होते हुए कान्वेंट तिराहे की ओर गए। वहां से लैंसडाउन चौक ...