देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवादाता। महानगर कांग्रेस कमेटी ने मुंशी हरिप्रसाद प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर 23 फरवरी को "सामाजिक न्याय दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की गई। सोमवार को सामाजिक विचारक, समाज सुधारक एवं "पहाड़ के अंबेडकर" के रूप में विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.