देहरादून, जून 18 -- सहस्रधारा रोड पर हेलीपैड के पास एक हाई-प्रोफाइल जुए का अड्डा पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार रात एक मकान में छापेमारी कर मौके से तिब्बती मूल के 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमेरिका से आया एक शख्स भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1.52 लाख नकदी, 41 अमेरिकी डॉलर और कसीनो में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हेलीपैड के पीछे क्रिस्ट ज्योति स्कूल मार्ग पर स्थित एक मकान में बाहर से लोगों को इकट्ठा होकर कसीनो खेलने की सूचना मिली। सीओ डालनवाला नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर भेजी गई। एसओ राजपुर पीडी भट्ट और एसओजी प्रभारी संदीप कुमार लोहान की टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ली। मकान का जालीदार दरवाजा खुला था...