देहरादून, अप्रैल 20 -- देहरादून। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यक्रम में एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार इकराम अंसारी ने इमाम संगठन अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी पर अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएसपी और पटेलनगर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग उठाई है। रविवार को अंसारी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि वह 17 अप्रैल रात को भारूवाला एक गार्डन में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यक्रम को कवर करके निकल रहे थे। इस दौरान मुफ्ती रईस ने उन्हें रोककर अभद्र व्यवहार और जान से मारने सहित परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- मदरसों-मस्जिदों के दस्तावेज पूरे रखें, लेन-देन ठीक हो : पर्सनल लॉ बोर्ड बताया कि उन्होंने हाल ही में सार्वजनिक चंदे में कथित भ्रष्टाचार पर एक खबर चलाई थी, जिसको लेकर मुफ्ती ने उन्हें...