देहरादून, अप्रैल 4 -- 12 वां दून योग महोत्सव और द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव 8 से 10 अप्रैल तक दून और ऋषिकेश में होगा। डॉ.बिपिन जोशी ने बताया कि योग, ध्यान, अध्यात्म, आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उत्तराखंड को वैलनैस का बड़ा हब बनाने के संकल्प के साथ दून योगपीठ योग महोत्सव का शुभारंभ करेगा। इसकी शुरूआत बुधवार 8 अप्रैल को बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी राजेंद्र नगर देहरादून में प्रातःकालीन विशेष निःशुल्क योग शिविर के साथ होगी। जिसमें योग पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। सेमिनार के साथ ही योग क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे योगाचार्यों और योग साधकों को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन सायं 6 बजे से स्वामी नारायण आश्रम शीशम झाड़ी ऋषिकेश में विशेष गंगा आरती और ध्यान के साथ द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव का शुभारंभ होगा। 9 और 10 अप्रैल को स्...