देहरादून, फरवरी 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के आईटी पार्क रोड स्थित सहस्रधारा मार्ग पर गुरुवार से 10 दिवसीय द्रोणा महोत्सव 2026 शुरू होगा। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की ओर से आयोजित इस महोत्सव में उत्तराखंड की पारंपरिक हस्तशिल्प, कला और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में संस्था के निदेशक अनिल चंदोला ने बताया कि इस 4वें द्रोणा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों के शिल्पकार भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में हिमाद्रि, उत्तराखंड बांस एवं फाइबर विकास परिषद और नेशनल जूट बोर्ड जैसे संस्थानों के सहयोग से विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन स्थानीय उद्यमियों और बुनकरों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.