दून पुस्तकालय में 'रेशियोज इन द रिपब्लिक' पुस्तक का लोकार्पण
देहरादून, अगस्त 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में शुक्रवार को भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. देवी प्रसाद सेमवाल की पुस्तक 'रेशियोज इन द रिपब्लिक : वोटर्स चॉइस पैटर्न्स इन द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट डेमोक्रेसी' का लोकार्पण किया गया। इसके बाद आयोजित चर्चा में भारत के चुनावी लोकतंत्र, मतदाता व्यवहार और सात दशकों में उभरते चुनावी पैटर्न पर विचार-विमर्श हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के मानद निदेशक व पूर्व मुख्य सचिव एन. रवि शंकर ने की। पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने भी पुस्तक के विषय पर विचार रखे। डॉ. सेमवाल ने बताया कि पुस्तक में 1951-52 से 2024 तक हुए सभी 18 लोकसभा चुनावों के आंकड़ों के आधार पर मतदाता व्यवहार के दीर्घकालिक पैटर्न समझने का प्रयास किया गया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.