देहरादून, दिसम्बर 11 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में गुरुवार देर शाम को टेप स्टोरी 03 फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की खास बात रही कि एक विशेष दृश्य-श्रव्य का अनुभव के रुप में एक ही समय में दो पर्दों पर दिखाई गयी फिल्म थी। इसमें दोनों प्रक्षेपण एक साथ चले। स्मृति और अनुभूति की समानांतर धाराओं के बीच फिल्म को प्रत्येक दर्शक के लिए अपने मन मस्तिष्क में खुद की तीसरी फिल्म बनाने के लिए स्वतंत्र रखा गया था। सौरभ द्वारा लिखित और संपादित इस फिल्म की प्रायोगिक अवधि 180 मिनट थी। मौके पर केन्द्र के प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी, निकोलस हॉफलैण्ड, हिमांशु कुमार, सुरेन्द्र सजवाण, अरुण असफल, मोहन रावत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.