हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ ही कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी को दिल्ली से हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। यदि सरकार की मंशा साकार हुई तो हल्द्वानी से दिल्ली की दूरी घटकर करीब तीन घंटे रह सकती है, जिससे कुमाऊं की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के नए आयाम खुल सकेंगे।27 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर हल्द्वानी-दिल्ली एक्सप्रेस वे बनाने की पैरवी कर चुके हैं। वर्तमान में हल्द्वानी से दिल्ली का सफर रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए एनएच-9 से तय होता है। भारी ट्रैफिक के कारण यह दूरी छह से सात घंटे में पूरी होती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी गुड न्यूज, नितिन गडक...