रिषिकेष, अप्रैल 21 -- देहरादून-डोईवाला मार्ग पर रेलवे पुल से फ्लाईओवर तक करीब 500 मीटर लंबा पैच गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की खराब हालत के चलते वाहन चालक और पैदल राहगीरों को दुर्घटनाओं का जोखिम बना हुआ है। शिकायत के बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मार्ग की मरम्मत को तैयार नहीं दिख रहे हैं। सभासद रीना कोठारी ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत की वजह से दोपहिया वाहन चलाते हुए अक्सर लोग लड़खड़ा जाते हैं। पैदल गुजरते लोगों को गड्ढों में हिचकोले खाते वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। सभासद मनीष धीमान ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों की लाइफलाइन की तरह है। गड्ढों के कारण आने-जाने में परेशानी बढ़ रही है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने बताया कि सड़क का यह मामला जानकारी में है। पीडब्ल्यूडी को शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.