देहरादून, मार्च 30 -- उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता में दून डेयर डेविल्स ने फाइनल का खिताब जीता। दून डेयर डेविल्स ने 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में दून डेयर डेविल्स व दून सुपर किंग्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 142 रन बनाए। टीम की ओर से रुपेश ने 33 रन, दीपक पुरोहित ने 30 रन, हिमांशु जोशी ने 15 रन, मनीष डंगवाल व संजय नेगी ने 9-9 रन तथा शैलेंद्र सेमवाल ने 7 रन बनाए। बल्लेबाजों में अजय राणा (5), पारस नेगी (1), हर्ष उनियाल (0) और दीपक गुसाईं (नाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.