देहरादून, मार्च 25 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुरू हुई प्रतियोगिता का क्रिकेट बॉल पर जोरदार शॉट लगाकर उद्घाटन किया। बुधवार को हुए पहले मुकाबले में दून डेयर डेविल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून सुपर किंग्स को 62 रन से हराया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/7 रन बनाए, जवाब में विपक्षी टीम 103 रन पर सिमट गई। ठाकुर नेगी ने 74 रन और 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं दूसरे मुकाबले में दून सुपर ज्वाइंट्स ने दून कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। सोबन सिंह गुसाईं ने अपनी टीम के लिए 83 रन का योगदान दिया। लेकिन वह अपनी टीम...