रिषिकेष, अप्रैल 14 -- वन भूमि सर्वे के बाद प्रभावित क्षेत्र को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग लेकर देहरादून जा रहे सैकड़ों आंदोलनकारियों को पुलिस ने जबरन रोक लिया। आंदोलनकारियों की बसों के आगे पुलिस वाहन और जेसीबी लगा दी गई, जिसके बाद कुछ आंदोलनकारी निजी वाहन से दून जाने के लिए बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मांग को लेकर बापूग्राम में जुलूस के बाद आईडीपीएल सिटी गेट पर आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन भी किया। बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर में पिछले 94 दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन में आंदोलनकारी मंगलवार को भी डटे। उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाने के लिए जुलूस की शक्ल में आईडीपीएल रोड पर खड़ी बसों का रूख किया, लेकिन जैसे ही आंदोलनकारियों ने बसों में बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.