देहरादून, जून 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून क्लब कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह पुंडीर और सचिव पद पर जयपाल सिंह रावत चुने गए। न्यू सर्वे रोड स्थित कार्यालय में चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपाध्यक्ष पद पर गब्बर सिंह रावत और राजेंद्र पंवार, सह सचिव जगजीवन प्रसाद और प्रमेंद्र रौतेला, संगठन मंत्री रामवीर, कोषाध्यक्ष ऋषि राम शर्मा चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद भट्ट, देवेंद्र प्रसाद नौटियाल, राजन गुप्ता, पूरन सिंह और सलाहकार मो. इस्माम, संजय पंवार, मान सिंह पाल राठी, स्वरूप सिंह नेगी, गंभीर सिंह चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...