देहरादून, सितम्बर 8 -- मसूरी , संवाददाता। देहरादून के व्यापारी का मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास खाई में शव मिला है। वह सुबह तड़के मसूरी घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।मंगलवार को मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि पानी वाले बैंड के समीप खाई में एक व्यक्ति गिरा हुआ है।सूचना पर पुलिस औरएसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सियों की मदद से 200 मीटर नीचे पहुंचकर पाया कि चट्टानों के बीच करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव फंसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उम्र 60 वर्षीय अजय कुमार कोहली पुत्र देवेन्द्र कुमार कोहली, निवासी डी-404/11, क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में हुई। मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की कार सड़क पर खड़ी ...