दून के मुकेश ने माउंट आबू में जीती हाफ मैराथन
देहरादून, अगस्त 10 -- देहरादून। देहरादून के नथवावाला निवासी सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारी मुकेश राणा ने माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन में 61 आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 21.097 किमी की दौड़ 1 घंटे 59 मिनट 44 सेकेंड में पूरी की। प्रतियोगिता में 4,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। मुकेश इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं को जीत चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वो देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.