देहरादून, मई 17 -- देहरादून। बजरंग दल द्वारा आयोजित शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के चलते रविवार को घंटाघर दर्शनलाल चौक में लोग जाम में फंस गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन "लैंड जिहाद", "लव जिहाद" और जनसांख्यिकीय बदलाव जैसे विषयों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इन मुद्दों पर सख्त कानून बनाने, अवैध अतिक्रमण हटाने और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन स्थल रेंजर्स ग्राउंड पर कार्यक्रम स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। यह भी पढ़ें- दून के दर्शनलाल चौक में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन आयोजन में धार्मिक और स...